हिमाचल प्रदेश में सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके, शिमला समेत कई जिलों में डोली धरती

शिमला, 26 अगस्त हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर आया।रिक्टर स्केल पर…

हिमाचल

शिमला, 26 अगस्त

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर आया।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई।भूकंप का केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण दिशा में जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र की ओर जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे स्थित था।अचानत धरती हिलने से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके तीन सेकंड तक महसूस होते रहे।शिमला के अलावा सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी जिलों के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

इससे पहले बुधवार तड़के चंबा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंबा में सुबह करीब 4 बजकर 38 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 2.5 दर्ज की गई। कम तीव्रता के कारण शिमला, चंबा और आसपास के क्षेत्रों में किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

अन्य खबरें जानें-

त्योहारों पर नकली मिठाइयों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, दुकानों से लिए फूड सैंपल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *