Arunachal Pradesh Earthquake News: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शुक्रवार सुबह 1:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई। भूकंप का केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था.
अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। इससे पहले बुधवार को लेह, लद्दाख में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था.
एनसीएस के अनुसार, भूकंप के झटके रात 11:46 बजे जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आए (Arunachal Pradesh Earthquake News).
इसके साथ ही नेपाल में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 1.33 बजे आया. इस संबंध में राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई. फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



