Jammu-Kashmir Encounter News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस दौरान 2 आतंकियों के मारे जाने की खबर है. सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ के सिंहपोरा, चटरू इलाके में कई आतंकवादियों को घेर रखा है.
जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ जिले के सिंघपुरा और छत्रू इलाकों में सेना का तलाशी अभियान पिछले 24 घंटे से जारी है. बताया जा रहा है कि यहां के जंगलों में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं. सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों द्वारा संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन से चार आतंकवादियों के एक समूह के इलाके में फंसे होने का संदेह है. अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई “सटीक खुफिया जानकारी” के आधार पर अभियान शुरू किया.
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पाकिस्तान को समझ आ गया है कि वो ऐसे तो भारत से निपट नहीं सकता है. ऐसे में वह आतंकियों के जरिए घाटी में अशांति फैला रहा है.
बीते दिनों भी कुलगाम औऱ शोपियां सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 13 मई को 3 आतंकी मारे गए थे. इसके बाद भी एक मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को जवानों ने ढेर कर दिया था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



