CM बनने के बयान पर दुष्यंत का OP चौटाला को करारा जवाब, पढ़ें..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने पूर्व सीएम ओपी चौटाला के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें वो दुष्यंत चौटाला के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सिरसा पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने पूर्व सीएम ओपी चौटाला के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें वो दुष्यंत चौटाला के मुख्यमंत्री बनने की बात कह रहे हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पिछले 5 दिनों से बारी- बारी एक बात सुन रहा हूं कि दुष्यंत मुख्यमंत्री होता। दुष्यंत ने कहा कि परमात्मा भी कोई बात 100 बार से ज्यादा सुन ले तो पूरी हो जाती है, क्या पता भविष्य में भी उनकी वाणी सत्य हो जाये।

dushyant chautala

इसके अलावा पेंशन के मुद्दे पर दुष्यंत चौटाला ने कहा की पेंशन में बढ़ोतरी से बुजुर्गो में काफी उत्साह है। कांग्रेस ने 10 साल के राज में 700 रुपये बढ़ाई, इनेलो ने 5 साल में 200 रुपये बढ़ाये। हमने तो 2 महीने में 250 रुपये बढ़ाये है.क्या इस चीज से बुजुर्गो में उत्साह नहीं है.सरकार ने जो कदम उठाया है वो अपने वायदे का पहला कदम है। ये तो शुरुवात है,आने वाले समय में और बढ़ेगी, दुष्यंत ने कहा कि हमारा गठबंधन मजबूती के साथ चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *