सड़क के गड्ढ़ों ने ली सेनी की भर्ती से लौट रहे युवकों की जान, सरकार है मौत की जिम्मेदार- दुष्यंत चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने जींद सड़क हादसे में मृतकों के परिवार वालों से उनके घर जाकर मुलाकात की। पीड़ित परिवारों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने जींद सड़क हादसे में मृतकों के परिवार वालों से उनके घर जाकर मुलाकात की। पीड़ित परिवारों से संवेदना प्रकट करते हुए दुष्यंत चौटाला ने सड़क दुर्घटना को बहुत पीड़ादायक बताया और कहा कि सभी मृतकों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदना है और इस दुख की घड़ी में जेजेपी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

dushyant

दुष्यंत चौटाला ने सड़क हादसे का ज्रिक करते हुए कहा कि हादसे के शिकार हुए 10 में से 8 युवक सेना की भर्ती रैली से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जिस समय हादसा हुआ वे सभी ऑटो में सवार थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का कहना था कि सड़कों की हालत खराब होने व सरकार द्वारा उचित परिवहन व्यवस्था नहीं होने की वजह से ये दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

dush met

दुष्यंत चौटाला ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की ओर से इंतज़ाम की कमी और खराब सड़कों, अस्पतालों की कमी की वजह से बीते सप्ताह 18 युवाओं की जान गई है। उन्होंने अपनी पार्टी के वायदे को दोहराते हुए परीक्षा गृह जिले में ही करवाए जाने की पुरजोर वकालत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *