रामकुमार गौतम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर दुष्यंत चौटाला ने कही ये बड़ी बात

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में आज दुष्यंत चौटाला के सख्त तेवर नजर आए।  इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की जमकर खिंचाई की। निगम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में आज दुष्यंत चौटाला के सख्त तेवर नजर आए।  इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की जमकर खिंचाई की। निगम से संबंधित एक शिकायत आने पर उन्होंने जिला उपायुक्त को उच्चस्तरीय जांच कमेटी बनाने के आदेश दिए, साथ ही कहा दोषी पाए जाने पर सभी अधिकारियों को चार्जशीट कर दिया जाए।
jjpइसके अलावा ग्रीवेंस की बैठक में उनका मानवीय चेहरा भी नजर आया जब एक दिव्यांग ने अपनी नौकरी की गुहार लगाई तो फैसला ऑन स्पॉट करते हुए उन्होंने जीएम रोडवेज को दिव्यांग व्यक्ति को नौकरी देने के आदेश दे दिए।  वही नारनौंद के जेजेपी विधायक राम कुमार गौतम के जेजेपी के सभी पदों से इस्तीफा दिए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में जानकारी नहीं मिली है। इस मामले में राम कुमार गौतम ही बेहतर बता सकते हैं , हालांकि उन्होंने राम कुमार गौतम से बात कर मामले को जल्द सुलझाने की बात कही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *