अजय चौटाला की जब फरलो होगी मंजूर, तो सभी मिलकर करेंगे फैसला- दुष्यंत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पहले जेजेपी 25…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पहले जेजेपी 25 सिंतबर को महम में सम्मान समारोह करने जा रही थी, लेकिन अब 22 सितंबर को रोहतक में जन सम्मान समारोह मनाया जाएगा।

dush con1

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौटाला परिवार के सभी सदस्य एक हैं, हां राजनीतिक तौर पर जरूर सबके रास्ते अलग हो गए हैं। दुष्यंत ने कहा कि खाप पंचायत के जवाब में हमने पहले भी कहा था कि फैसला चौधरी देवी लाल जी के पगड़ी बदल भाई सरकार प्रकाश सिंह बादल और ओम प्रकाश सिंह चौटाला पर छोड़ा है।

dush con2

दुष्यंत ने बताया कि दिग्विजय ने आज ही अजय चौटाला से मुलाकात कर इसी मुद्दे को लेकर चर्चा की है। अजय चौटाला ने फरलो के लिए अपील डाली हुई है और जैसे ही उन्हें 14 दिन की फरलो मिल जायेगी। तो वो प्रकाश सिंह बादल और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला से मिलेंगे, वहां जो फैसला होगा वो हम दोनों भाईयों को मंजूर होगा।

dush con3

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी का इनेलो में मर्जर पर भी फैसला उन्होंने डॉ अजय सिंह पर ही छोड़ा है । उन्होंने कहा कि संगठन एवं पार्टी के नेताओ से बात हुई सबकी अपनी सोच थी, लेकिन सबने मिलकर डॉ अजय सिंह चौटाला पर फैसला छोड़ दिया है । दुष्यंत ने सम्मान दिवस पर ओपी चौटाला और प्रकाश सिंह बादल को भी आमंत्रित किया।

dush con4

बसपा से गठबंधन टूटने को लेकर दुष्यंत ने कहा कि गठबंधन करने का का निर्णय उन्होंने लिया था और तोड़ने का निर्णय भी उन्होंने ही लिया, हमसे ज्यादा वो जवाब दे सकते है कि गठबंधन क्यो टूटा है। उन्होंने कहा कि आज जजपा 90 सीटों पर चुनाव लड़ने में समर्थ है । 12 सितंबर को हम अपनी पहली सूची जारी करेंगे । दुष्यंत ने बताया कि महा गठबंधन को लेकर हमसे किसी ने कोई संपर्क नही किया।

dush con

उधर सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा पर बोलते हुए दुष्यंत ने कहा कि एक यात्रा जिस पर करोड़ो रुपये सरकारी खजाने से खर्चा गया, कल इसका समापन था और उसमें जनता ने इन्हें आयना दिखाने का काम किया ।
दुष्ंयत ने कहा कि प्रधानमंत्री का जो संबोधन रहा, उसमें पीएम ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एक भी लाइन नहीं बोली, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर बोली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *