ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर डॉक्टर्स भी खुद हैरान रह गए। यहां एक महिला के पेट से सर्जरी के दौरान 1.5 किलोग्राम से अधिक गहने और सिक्के निकाले गए। डॉक्टर्स के अनुसार, 26 वर्षीय महिला मानसिक रोगी है। उसके पेट से 5 रुपये और 10 रुपये के नब्बे सिक्के, चेन, नाक का बालियां, झुमके, चूड़ियाँ, पायल, कड़ा और घड़ियाँ निकाले गए हैं।
महिला की मां का कहना है कि, कुछ समय से उनके घर से गहने, सिक्के गुम हो रहे थे। जब परिवार के लोग महिला से पूछताछ करते थे तो, वह रोने लगती थी और कुछ भी नहीं बताती थी। पिछले काफी समय से वह खाना खाने के बाद उल्टी कर रही थी।
इसके बाद सभी लोग उस पर नजर रख रहे थे। आगे कहा कि, कुछ दिन पहले उसकी बेटी अपने भाई की दुकान से सिक्के लाई और थोड़ी देर के बाद उन्हें निगल गई। आनन-फानन घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। जहां सर्जरी के बाद उसके पेट से गहने मिले।


