ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं के प्रति घिनौने अपराधों में पलवल जिला भी पीछे नही है। जबिक दुर्गा शक्ति ऐप द्वारा भी समय-समय पर स्कूल-कॉलेज व गांवो में जाकर महिला अपराधों के प्रति जागरुकता अभियान भी शुरू किए गए, लेकिन बावजूद इसके भी महिला अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है।

पुलिस द्वारा दर्ज किए आंकड़ो पर नजर डाले तो वर्ष 2018 में महिलाओं के प्रति दुष्कर्म के 43 व छेडछाड़ के 64 मामले दर्ज किए गए और इस वर्ष 2019 में महिलाओं के प्रति दुष्कर्म के 55 मामले दर्ज हुए। यानि पिछले वर्ष के मुताबिक 12 मामले दुष्कर्म के अधिक दर्ज हुए है। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाओं के प्रति अपराधों में किस कदर बढ़ोत्तरी हुई है।
ताजा मामला बीते हुए इस वर्ष के अंत में ब्लॉक हसनपुर से सामने आया है। जहां एक 28 वर्षीय पीडि़ता महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति ट्रक पर चालक है और वह घर से बाहर गया हुआ था और पीडि़ता अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी।
रात के समय पीडि़ता को अचानक आवाज सुनाई दी। पीडि़ता ने उठकर देखा तो गांव सेंडोली निवासी 22 वर्षीय दिनेश घर में घुस आया और पीडि़ता को दुसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर व बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


