ऑनलाइन डेस्क/लिविगं इंडिया न्यूज: मोदी सरकार ने भारत में 5G ट्रायल के लिए चीनी कंपनी हुवावे को मंजूरी दे दी है जिसके बाद चीनी कंपनी हुवावे के विरोध में स्वदेशी जागरण मंच उतर आया है।
बतादें स्वदेशी जागरण मंच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS की अनुषांगिक शाखा है, वहीं अब स्वदेशी जागरण मंच ने मोदी सरकार के फैसले पर असंतोष जताते हुए पीएम मोदी को एक चिट्टी लिखी है, चिट्टी में स्वदेशी जागरण मंच ने 5G ट्रायल को देश की सुरक्षा और गोपनीयता के लिए खतरा करार दिया है। जिसके बाद चिट्टी पर बोलते हुए देश के टेलीकॉम और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि 5G स्पैक्ट्रम का अवसर सबके लिए खुला है।
कि 5G स्पैक्ट्रम का अवसर सबके लिए खुला है।

