गुरदासपुर :नशे में धुत्त कार सवारों ने की पुलिस मुलाजिमों के साथ की मारपीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बटाला में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हों गए है कि उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं रहा है इसी का नतीजा है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बटाला में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हों गए है कि उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं रहा है इसी का नतीजा है कि बटाला में गांधी चौंक पर शराब के नशे में धुत्त 4 व्यक्तियों ने दो पुलिस मुलाजिमों के साथ मारपीट की।

police 1

दरअसल दोनों पुलिस मुलाजिम अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। जिन्होंने एक कार को रुकने का इशारा किया जिसके बाद कार सवार व्यक्तियों और पुलिस मुलाजिम के बीच बहस हो गई और कार सवारों ने दोनों पुलिस मुलाजिमों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

police 2

इस घटना की सूचना जैसे ही आला अधिकारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद चारों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। इस तरह सरेआम ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला बटाला में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *