ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर में इन दिनों भोतो गैंग से लोग परेशान हैं क्योकि ये गैंग लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।
इस गैंग ने मिलाप चौक पर खड़ी एक कार का शीशा तोड़ कर 45000 रुपए और जरूरी कागजात चोरी करके फरार हो गए।
कार के मालिक ने बताया कि वह गाड़ी सड़क पर लगा कर खोदिया मोहल्ले में किसी रिश्तेदार को मिलने गए थे। जब उन्होने वापस आकर देखा
तो उनकी कार का शीशा टुटा हुआ था और पैसे और जरूरी कागजात गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।



