ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के गांव डालिरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने गुस्से के आक्रोश में आकर अपनी ही मां और भाई की हत्या कर दी।
जानकारी अनुसार आरोपी साहिब सिंह किसी बात से गुस्से में था जिसके बाद उसने अपनी ही मां पर लाठी से वार कर दिया और जब उसके भाई ने उसको ऐसा करने से रोका तो उसने अपने ही भाई पर भी हमला कर दिया।
जिस कारण मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।


