ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर के तलवाडा में एक निजी कंपनी की बस पलट गई जिस कारण 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हो गए है।
जानकारी अनुसार बस की रफ्तार तेज होने के कारण बस अपना संतुलन खो बैठी और पलटने के कारण एक पेड़ से जा टकराई।
बताया जा रहा है कि बस में ज्यादातर विद्यार्थी बैठे हुए थे और मरने वालों में भी दो विद्यार्थी शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
फिलहाल पुलिस ने बताया कि बस चालक फरार है जिसके खिलाफ कारवाई चल रही है।



