#MeToo- डोली बिन्द्रा ने राधे मां पर लगाया यौन शोषण का आरोप !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड में शुरू हुई #MeToo मुहिम द्वारा सभी महिलाएं अपनी अपने डरावने अनुभव को बता रही है। साथ ही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड में शुरू हुई #MeToo मुहिम द्वारा सभी महिलाएं अपनी अपने डरावने अनुभव को बता रही है। साथ ही अपने लिए इंसाफ की भी मांग कर रही है। #MeToo मुहिम के द्वारा कई महान अभिनेत्रियों ने अपनी बात को सभी के सामने रखा जिसके बाद कई महान हस्तियां इस मुहिम के कारण चर्चा में आए। पर जो भी महिलाएं अपनी बात इस मुहिम के जरीए सामने रख रही है उन पर सवाल खड़े किए जा रहे है कि वो अब इस बात को सामने क्यो रख रही है पहले क्यो नहीं उन्होने अपनी बात को रखा। #MeToo मुहिम अब छोटे पर्दे पर भी छा गई है।

dolly bindra Radhe Maa

इस द्वारा कई छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों ने भी अपनी बात रखी। इसी बीच एक और जाना पहचाना नाम सामने आया है। बता दें कि ब़ॉलीवुड और टीवी की जाने मानी हस्ती डोली बिन्द्रा ने ट्वीट कर अपनी बात को सामने रखा है और साथ ही अपना दर्द बयान किया। डोली बिन्द्रा ने अपने साथ हुए दर्द को बताते हुए राधे मां और उसके भक्तों के खिलाफ आरोप भी लगाया। उन्होने कहा है कि तीन साल पहले राधे मां और उनके भक्तों के खिलाफ आवाज उठाई थी पर किसी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

https://www.facebook.com/RealDollyBindra/posts/10156912697775774

डोली ने कहा कि साल 2015 में राधे मां और उसके भक्तों ने किसी अनजान व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था जिसका उन्होने पूरा विरोध किया था पर उस समय उनकी आवाज किसी ने नहीं सूनी थी। साथ ही डोली बिद्रा का ये भी कहना है कि जो भी महिला इस मुहिम के जरीए अपना खतरनाक अनुभव शेयर कर रही है उन पर सभी शक कर रहे है पर सच्चाई का कोई पता नहीं लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *