ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहते हैं कुत्ते से वफादार और कोई जानवर नहीं होता। कुत्ते की वफादारी का एक उदाहरण सामने आया है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने भी वीडियो को सराहा है। लाखों लोगों ने यह वीडियो देख लिया है।
hooolaaaaaa .. https://t.co/bZ8k3BIoGh
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 20, 2019
ट्विटर यूजर एंड्र्यू एल्बर्ट ने यह वीडियो शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि, अब आपके पास जर्मन शेफर्ड हो तो लाइफगार्ड की क्या जरूरत? 25 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला डूबने का नाटक करती है। जर्मन शेफर्ड जैसे ही महिला को डूबता देखता है और तुरंत पूल में कूद जाता है और महिला की जान बचाता है। लोग कुत्ते की समझदारी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
