कैथल,2 अक्तूबर
कैथल में थाना ढांड क्षेत्र के गांव बंदराना में 21 अगस्त को हुए आपसी लड़ाई-झगड़े में हत्या मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा 5 आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव बंदराना निवासी रीटा की शिकायत अनुसार 21 अगस्त की शाम वह अपने घर का कूड़ा-कचरा फेंकने के लिए जा रही थी। इसी दौरान गली में मौजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा उसके साथ गाली-गलौच की गई और विरोध करने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। शोर सुनकर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
लाठी-डंडों से किया गया हमला
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपियों द्वारा लाठी-डंडों, जेली तथा ईंटों से हमला किया गया। मारपीट में शिकायतकर्ता रीटा, उसके चाचा मांगेराम, चाची बीरमती, देवर बलवान, पुत्र अंकुश, पति गणेश तथा अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका मेडिकल परीक्षण किया गया।घायल मांगेराम की हालत को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया था। प
पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
घायल मांगेराम की उपचार के दौरान 26 सितंबर को मुलाना मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। मांगेराम की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सौंपी। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बंदराणा निवासी महेंद्र, नरसी, प्रवीण, शिवकुमार व जोधा राम को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुरानी रंजिश का है मामला
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश है। उसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में विवाद औऱ झगड़ा हुआ था। पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।
अन्य खबरें जानें –
Major operation by BSF in Punjab : तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिए ढेर, एक पाकिस्तान भागा



