तरनतारन,2 अक्तूबर
पंजाब के तरनतारन में BSF के जवानों ने अतंरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। BSF जवानों ने कार्रवाई में 2 घुसपैठियों को मार दिया है और जबकि एक घुसपैठिया भाग गया है।
यह घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। तीनों घुसपैठिए धुंध का फयादा उठाकर कंटीली तारों को पार कर खेतों में से भारतीय सीमा में दाखिल हो रहे थे। BSF की बार-बार चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए वें आगे बढ़ते रहे।लेकिन खतरे को देखते हुए BSF के जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 2 घुसपैठियों की मौत हो गई और 1 घुसपैठिया पाकिस्तान की ओऱ भाग गया।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि घुसपैठिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से भारत की सीमा में घुस रहे थे। BSF के जवानों ने इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।
अन्य खबरें जानें –
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਪਾਈ ਸਨਮਾਨ ਰਾਸ਼ੀ



