Disha Patani House Firing Update:
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग बुधवार शाम दोनों बदमाश रविंद्र और अरुण गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ ढेर हो गए हैं. इसके बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट कर उन्हें शहीद करार दिया है और साथ ही बदला लेने की बात कही है. खूंखार गैंगस्टर ने कहा कि कोई कितना भी पॉवरफुल हो, अब माफी नहीं मिलेगी, वक्त भले लग सकता है. एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर के बाहर फाइंरिंग मामले में सीएम योगी ने कार्यवाई का आश्वासन दिया था.
ये ढेर नहीं शहीद हुए हैं-रोहित गोदारा
रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट में लिखा-‘राम राम सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा. भाइयों आज जो एनकाउंटर हुआ है! ये हमारे लिये जीवन की बहुत बड़ी क्षति है. मैं आपको बता दूं! ये जो न्यूज चैनल वाले जो न्यूज चला रहे हैं! ये ना की ढेर हुए हैं. ये ढेर नहीं शहीद हुए हैं. इन भाइयों ने धर्म के लिये अपना बलिदान दिया है. अरे कुछ तो शर्म करो. एक मुंह से तुम सनातन सनातन चिल्लाते हो और जो सनातन के लिये लड़ाई लड़े उसको मार दिया जाता है. ये इंसाफ़ है!
वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश रोहतक और सोनीपत थे-
पुलिस जांच में सामने आया कि फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश रविंद्र उर्फ कल्लू (रोहतक) और अरुण (सोनीपत) थे. दोनों कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े थे. मंगलवार को गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके में यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया. इस दौरान मुठभेड़ में दोनों शूटर ढेर कर दिए गए.
दोनों को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जांच में सामने आया है कि फायरिंग की योजना विदेशों में बैठे गैंगस्टरों – गोल्डी बराड़ (कनाडा) और रोहित गोदारा (पुर्तगाल) ने बनाई थी. इन दोनों ने अपने हैंडलर के जरिए बरेली में 5 शूटर भेजे थे. सभी शूटर 11 सितंबर को बरेली आए और पंजाब होटल में रुके. बचे हुए 4 शूटर रेकी करके 12 सितंबर की सुबह फायरिंग के लिए पहुंचे.
जानिए क्या है मामला-
11 सितंबर को: शूटरों ने दो बाइकों पर रेकी कर एक बाइक पर नकुल और विजय, दूसरी पर अरुण और रविंद्र आए. 12 सितंबर की सुबह करीब 3:30 बजे: रविंद्र ने दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग की. इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए. फायरिंग की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पाटनी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया और अपराधियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए. फायरिंग के तुरंत बाद गोल्डी बराड़ गैंग ने सोशल मीडिया पर इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी. उन्होंने कहा था कि ये हमला दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी द्वारा कथावाचकों प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य पर की गई टिप्पणी के बदले में किया गया है.



