डिप्थीरिया का बरपा ‘कहर’, बीमारी की चपेट में आये 83 बच्चे, मरने वालों की संख्या 22 हुई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डिप्थीरिया यानी गलघोटू बीमारी बच्चों की जान पर भारी पड़ती जा रही है | इस बीमारी से नूंह जिले में 22  बच्चों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डिप्थीरिया यानी गलघोटू बीमारी बच्चों की जान पर भारी पड़ती जा रही है | इस बीमारी से नूंह जिले में 22  बच्चों की मौत हो चुकी है और 83 बच्चे बीमार है |

मरने वाले या पीड़ित बच्चों की उम्र 2 -17  साल  के आसपास है | शुरुआत में जिले में दस बच्चों की जान जाने की बात सामने आई थी और 35 बच्चों की जांच में बीमारी के लक्षण पाए गए थे |  लेकिन उसके बाद  लगातार मौत होने का आंकड़ा बढ़ रहा है |

स्वास्थ्य विभाग ने गांव में टीम भेजकर जांच शुरू कर दी है | वहीं जिला नॉडल अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि यह बीमारी 17 साल तक के बच्चों में पाई जाती है | 20 फीसदी बच्चों की इस बीमारी में मौत हो जाती है | उन्होने बताया कि  बच्चों के डॉक्टर नाक, कान और गला इत्यादि के डॉक्टरों की 5 सदस्यीय टीम गांवों का दौरा कर रही है |  इस बीमारी से निपटने के पुख्ता इंतजाम हैं | लेकिन आम लोगों को भी टीकाकरण में अपना सहयोग देने की जरुरत है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *