ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला नहीं चाहते हैं कि आप और जेजेपी का गठबंधन टूटे। ये बाद उन्होंने खुद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही है। दिग्विजय ने कहा कि, हमारी और आम आदमी की समान विचार धारा है। मैं नहीं चाहता की जेजपी और आप का गठबंधन टूटे। मुझे गठबंधन टूटने को लेकर कोई जानकारी भी नहीं मिली है।
वहीं अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा कि, केजरीवाल ने हमारे लिए प्रचार किया जिसका हमें बहुत फायदा हुआ।
बता दें, बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने बयान दिया था की ‘आप’ अब आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। जिसके बाद दिग्विजय चौटाला की प्रतिक्रिया सामने आई है।


