7 करोड़ में बीजेपी में बेची गई टिकट ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहते हैं..धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। अब सवाल ये है कि क्या बीजेपी में टिकट 7 करोड़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कहते हैं..धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है। अब सवाल ये है कि क्या बीजेपी में टिकट 7 करोड़ में बेचे गए। क्या सही में हरियाणा बीजेपी प्रभारी अनिल जैन ने अपने करीबी को टिकट दिलाने के लिए पैसे लिए ? दरअसल ये आरोप बीजेपी के कार्यकर्ता ही लगा रहे हैं। देखिए पूरा वीडियो..

दरअसल 78 उम्मीदवारों के नाम एनाउंस होने के बाद हरियाणा बीजेपी में बगावत के सुर ऐसे उठे की अपने कार्यकर्ता ही बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बहिष्कार पर उतर आए…झज्जर विधानसभा में इसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बीजेपी के खिलाफ नारे लगाए।

दरअसल बीजेपी ने झज्जर से डॉक्टर राकेश कुमार को टिकट दिया है। जिसका शहर के लोग खासकर बीजेपी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी ने 5-7 करोड़ लेकर ये टिकट डॉक्टर राकेश कुमार को दिया है…

बीजेपी उम्मीदवार डॉक्टर राकेश कुमार के खिलाफ बैनर के साथ विरोध में उतरे कार्यकर्ताओं ने साफ किया है कि बीजेपी ने बाहरी उम्मीदवार को टिकट दिया है वो इन्हें कतई बर्दाश्त नहीं है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आजतक इन्हें फील्ड में नहीं देखा गया… पन्ना प्रमुख जो 60 लोगों को जोड़कर बूथ को मजबूत करता है उसकी भी जिम्मेदारी आज तक इन्हें नहीं मिली लेकिन अब इन्हें टिकट दे दिया गया है। जो 15 सालों से मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए नाइंसाफी है

कार्यकर्ताओं ने अनिल जैन के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। बतादें की अनिल जैन हरियाणा बीजेपी के प्रभारी हैं। आरोप है कि डॉक्टर राजेश अनिल जैन के करीबी है और इसी वजह से अनिल जैन ने उन्हें टिकट दिलाने में उनकी पैरवी की है। और इस टिकट को 5-7 करोड़ में बेचा गया है।

 

बीजेपी के इन कार्यकर्ताओं ने आरएसएस पर भी निशाना साधा…आपको बताने की जरूरत नहीं की आरएसएस और बीजेपी के बीच क्या संबंध हैं…हरियाणा में मनोहर लाल को सीएम बनाने में भी आरएसएस की भूमिका अहम मानी जाती है। और डॉक्टर राकेश भी आरएसएस से जुड़े बताये जाते हैं। कार्यकर्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर इसलिए है कि 15 सालों से मेहनत कर रहे कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर आरएसएस के इशारे पर डॉक्टर राकेश को टिकट दिया गया है। जिसका विरोध कार्यकर्ताओं ने झज्जर में किया।

अब बीजेपी समर्थकों ने ऐलान किया कि या तो कैंडिडेट बदले जाएं नहीं तो बीजेपी का बहिष्कार किया जाएगा। बेशक को वो नोटा को वोट दे देंगे लेकिन बीजेपी के उम्मीदवार डॉक्टर राकेश को वोट नहीं देंगे।दूसरा ऑप्शन कार्यकर्ताओं ने ये भी रखा है कि अगर बीजेपी ने उम्मीदवार नहीं बदले तो वो आजाद उम्मीदवार को खड़ा कर बीजेपी के खिलाफ मतदान करेंगे। और डॉक्टर राकेश को हराने का काम करेंगे। हालांकि इन कार्यकर्ताओं ने ये नहीं बताया की बीजेपी को किसे टिकट देना चाहिए लेकिन दबे जुबान में आवाज आई सुरेंद्र चौहान के नाम की यानी ये कार्यकर्ता सुरेंद्र चौहान को यहां से उम्मीदवार के रूप में देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि बीजेपी के जिलामहामंत्री कार्यकर्ताओं के इन तमाम आरोपों को निराधार बता रहे हैं।

टिकट की घोषणा से पहले बीजेपी ने भले ही ये नारा दिया था कि आपका कैंडिडेट कमल का फूल होगा, लेकिन टिकट की घोषणा के बाद बीजेपी के कार्यकर्ता ये मानने को तैयार नहीं। हालांकि ये शुरुआती दौर है आगे आगे क्या होता है देखना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *