ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम मनोहर लाल गुरूवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत की। लेकिन इससे पहले सीएम ने सुबह 9 बजे के आसपास धर्मनगरी में कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना का शुभारंभ किया। इसके तहत पलवल से कुंडली तक ओरिवेटल रेल कोरिडोर बनाया जाएगा और कैथल में एलिवेटेड रेल ट्रैक तैैयार किया जाएगा। वहीं इस प्रोजेक्ट के लिए 225 करोड़ का बजट ख़र्च किया जाएगा।
परियोजना के शुभारंभ के बाद सीएम कुरूक्षेत्र के थानेसर से करनाल की तरफ विजयी रथ को लेकर रवाना हो गए। सीए्म खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा आज कुरूक्षेत्र के थानेसर से करनाल जिले के इंद्री विधानसभा में प्रवेश करेगी। इस दौरान करनाल में 9 विकास कार्यों का उद्घाटन एवं 10 विकास कार्यों का उद्गाटन किया जाएगा।
करनाल में इन्द्री विधानसभा में 13 स्थानों पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद करनाल विधानसभा क्षेत्र में सीएम खट्टर का स्वागत किया जाएगा। वहीं घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में 19 और असन्ध विधानसभा क्षेत्र में 9 जगहों पर सीएम अपना विजयी रथ लेकर जीत का बिगुल फूकेंगे।



