ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है कल यानि 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का दूसरा पड़ाव है। वहीं इन लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत भी गर्म हो गई है। सूत्रों की मानें तो नेता लोकसभा चुनाव के कारण डेरों में अपनी हाजिरी भरने लगे है। बता दें कि भारी संख्या में लोग डेरों के साथ जुड़े होते है जिस कारण डेरों की शरण में जाकर नेता अपने नाम काफी संख्या में वोट हासिल करना चाहते है।
सूत्रों का कहना है कि डेरों के समर्थकों की संख्या में ज्यादातक दलित और पिछड़ा वर्ग होता है जिस कारण डेरों को मतदाताओं का अच्छा खासा वोट बैंक कहा जाता है। जिस कारण नेता उनको अपने हक में करने के लिए डेरों के पास जाते है और वोट बैंक को अपने नाम करते है।
वहीं अगर डेरा सच्चा सौदा की बात की जाए तों डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम के जाने के बाद अचानक ही डेरे में सियासत गर्मा गई है। सूत्रों की मानें तो डेरा के राजनीति विंग ने पहले ही अपने समर्थकों को कह दिया है कि उनको किसको वोट देना है जिस कारण सियासी नेता डेरों में जाकर डेरा भक्तों को लुभा रहे है।


