ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में हुई बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई साथ ही बारिश ने सरकार के लाखों दावों की भी पोल खोली। पानी की सही व्यवस्था ना होने के कारण जगह जगह पानी खड़ा हो गया जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण जगह जगह खड़ा हुआ पानी बीमारियों को दावत दे रहा है। गौरतलब है कि मौसम का बदले मिजाज के कारण नवांशहर में डेंगू, चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियां लोगों को चपेट में लेती जा रही है। सरकारी अस्पताल में अब तक कोई 10-12 के करीब मरीज दाखिल हुए।
लेकिन उनमें से कुछ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से सेहत विभाग सतर्क हो गया है। वहीं बंगा अस्पताल की एसएमओ डॉक्टर राजविंदर कौर ने मीडिया को बताया कि बंगा अस्पताल में सब से बडी मुश्किल डॉक्टरों की कमी है। फिर लोगों का इलाज किया जा रहा है। साथ ही एसएमओ ने सभी लोगों को अपने आस-पास की सफाई रखने की अपील की है।


