Protest outside Bangladesh High Commission in Delhi:
दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर मंगलवार को भारी संख्या में प्रदर्शन (Delhi Protest) हुए. बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या और हिन्दुओं पर हिंसा के विरोध में दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विश्व हिन्दू परिषद और अन्य हिन्दू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन की वजह से बांग्लादेश उच्चायोग में और उसके आसपास अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही कड़ी जांच की जा रही है. पुलिस बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच खींचतान और धक्कामुक्की हुई. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन विश्व हिंदू परिषद द्वारा किया गया. इसमें पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रही है, वहीं बांग्लादेश में फंसे भारतीय नागरिकों, खासकर मेडिकल छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं.
तनावपूर्ण माहौल, अतिरिक्त बलों की तैनाती –
प्रदर्शनकारियों की काफी भीड़ बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर देखी जा रही है. प्रदर्शन की वजह से बांग्लादेश उच्चायोग में और उसके आसपास अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है. इसके साथ ही कड़ी जांच की जा रही है. एक वीडियो में पुलिस बैरिकेडिंग के पास प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच खींचतान और धक्कामुक्की भी देखने को मिली. एक अन्य वीडियो में भारी संख्या में प्रदर्शनकारी हाथों तख्तियां लिए नारेबाजी करते दिख रहे हैं. इस दौरान माहौल तब तनावपूर्ण भी हुआ. प्रदर्शनकारियों की एक बड़ी भीड़ ने सुरक्षा बैरिकेड्स को धक्का दिया. वे ‘भारत माता की जय’, ‘यूनुस सरकार होश में आओ’ और ‘हिंदू हत्या बंद करो’ जैसे नारे लगाए.
Delhi Protest क्या है मामला?
इस बीच, बांग्लादेश ने भारत के हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा को तलब किया था, जो भारत में बांग्लादेशी मिशनों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं का हवाला देते हुए किया गया था. यह घटनाक्रम बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की बिगड़ती स्थिति और भारत-बांग्लादेश संबंधों में बढ़ते तनाव को हवा दिया. बांग्लादेश के मैमनसिंह ज़िले में धर्म का अपमान करने के आरोप में भीड़ ने एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला था. यह घटना 18 दिसंबर की है. पुलिस ने बताया कि युवक को पीट-पीटकर मार डालने के बाद उसके शव को एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई थी. पुलिस ने मृतक युवक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की थी.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
Protest outside the Bangladesh High Commission in Delhi: Vishva Hindu Parishad and other Hindu organizations participated. Find out why the protest took place.



