ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई थी | बता दे कि चलती बस में एक लड़की का बर्बरता से रेप किया गया था | इस गैंगरेप के बाद निर्भया 13 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही और आखिरकार 29 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया था | निर्भया की छठी बरसी पर एक बार फिर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आख़िर ग़ुनहगारों को अब तक सज़ा क्यों नहीं दी गई?
Asha Devi, mother of Dec 16 Delhi gangrape victim: Culprits in a criminal case like this are still alive. It's a failure of law & order situation. We want to tell the girls everywhere to not consider themselves weak & request parents to not deprive their girls of education pic.twitter.com/SwzVxdH9ss
— ANI (@ANI) December 15, 2018
23 साल की पैरामेडिकल की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ फिल्म देखकर मुनीरका से द्वारका जा रही थी | इसी दौरान चलती बस में उसके साथ गैंगरेप किया गया था | विरोध कर रहे उसके दोस्त को बस से बाहर फेंक दिया गया | छात्रा को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था | जहां 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई |
इस तरह बर्बरता के साथ गैंगरेप की दुनियाभर में निंदा हुई थी | पूरे देश में शोक की लहर दौड़ उठी थी, कही उग्र प्रदर्शन हो रहे थे | दिल्ली में प्रदर्शन के उग्र होने पर मेट्रो सेवा बंद करनी पड़ी थी | रायसीना हिल्सरोड पर तो दिल्ली पुलिस ने आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया था |
इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था | घटना के दो दिन बाद संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ था | आक्रोशित संसद सदस्यों ने रेपिस्ट्स के लिए फ़ांसी की सजा तय करने मांग की थी |
इसके बाद तत्कालीन गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने संसद को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द से जल्द सज़ा दिलवाने की सरकार की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है और राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव क़दम उठाए जा रहे हैं |
वहीं इस हादसे के बाद से दिल्ली को ‘दुष्कर्म’ की राजधानी’ की संज्ञा दी जाने लगी। लेकिन अब यह सवाल उठता है कि देश की राजधानी दिल्ली में महिलाएं कब सुरक्षित है? दिल्ली के साथ हरियाणा में भी गैंगरेप जैसे अपराध बढ़ गए है |
इस दिल दहला देने वाले ‘निर्भया‘ कांड के तीन गुनहगारों को दो हफ्तों के अंदर मौत की सजा दिलाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल की गई थी | याचिका के जरिए सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई थी कि वह केंद्र सरकार को आदेश दे कि वह निर्भया के गुनहगारों को दो सप्ताह के अंदर फांसी दे | लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के हत्यारों को दो हफ्तों में फांसी देने से इनकार कर दिया था | लेकिन सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई के लिए तैयार है | अब ये तय किया जाना है कि इन तीनों दोषियों को कब फांसी की सजा होगी ?
अब सवाल यह उठता है कि इस तरह के घिनौने अपराध आज के दौर में और भी ज्यादा बढ़ते जा रहे है | पुलिस प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए | पुलिस पर ऐसे सवाल उठना लाजमी है | जहा दूसरी ओर सरकार की तरफ से चलाया गया बेटी बच्चाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की धज्जियां उड़ रही है | इस तरह के मामले को लेकर सरकार की नाकामी साफ नजर आती है | किसी लड़की या महिला के साथ इस तरह का यौनशोषण जैसे अत्याचार करना सबसे बड़ा अपराध है | अगर कोई महिलाओं के साथ यौनशोषण जैसे अपराध करता है तो उसके खिलाफ तुरंत फांसी की सजा होना अत्यंत जरूरी है |
Watch Video
https://youtu.be/X387psEnWP0






