भरभरा कर गिरा कूड़े का पहाड़, 2 की मौत

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बारिश के चलते गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। पहाड़ के मलबे में कई लोगों के दबे…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बारिश के चलते गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। पहाड़ के मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर है। कूड़े के पहाड़ के बगल से गुजर रही कई गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आई हैं। जानकारी के मुताबिक मलबे में 5 से 6 गाड़ियां दब गई हैं। हादसे में एक बच्ची समेत 2 लोगों की मौत बताई जा रही है।

कोंडली नहर में बही कई गाड़ियां

पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक 6 गाड़ियां कूड़े के पहाड़ के मलबे के साथ कोंडली नहर में गिर गईं। कुछ बाइक और स्कूटी के भी कोंडली नहर में गिरने की खबर है।

 

#Delhi #Garbage #GarbageHeap #Accident #Gazipur #Metro #City

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *