Delhi Bulldozer Action:दिल्ली में अतिक्रमण हटाने पर मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन, उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी, तुर्कमान गेट बना छावनी, जानिए सारा घटनाक्रम ?

Delhi Bulldozer Action on Masjid Turkman Gate: दिल्ली में रामलीला मैदान के पास मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन से 6 जनवरी की देर रात…

Delhi Bulldozer Action on Masjid Turkman Gate:

दिल्ली में रामलीला मैदान के पास मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन से 6 जनवरी की देर रात करीब 1 बजे अतिक्रमण हटाया गया. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर एमसीडी ने 17 बुलडोजर से यहां बने बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर, दुकानों को ढहाया. कार्रवाई में MCD (Delhi Bulldozer Action) ने दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया.

Delhi Bulldozer Action on Masjid Turkman Gate
Delhi Bulldozer Action on Masjid Turkman Gate

देर रात हुई कार्रवाई में लोगों ने विरोध भी किया. विरोध के चलते देखते ही देखते भीड़ आक्रोशित हो गई. इस दौरान भीड़ ने पुलिस और कार्रवाई कर रही टीम पर पथराव कर दिया. पथराव के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया. पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया.

Delhi Bulldozer Action, 100-150 लोगों हुए इकट्ठा-

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल) निधिन वलसन के अनुसार, MCD ने 6 और 7 जनवरी की दरमियानी रात को तोड़फोड़ का कार्यक्रम तय किया था. जब MCD की मशीनरी मौके पर पहुंचने वाली थी. उस वक्त लगभग 100-150 लोग इकट्ठा हो गए. अधिकांश लोगों को समझाने पर वे चले गए. लेकिन कुछ लोगों ने हंगामा किया और पत्थरबाजी की. इस दौरान पांच पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तत्काल इलाज दिया गया.

पांच पुलिसकर्मी घायल-

पुलिस अधिकारियों ने ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई के दौरान कुछ उपद्रवियों ने पत्थराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात काबू किए. पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े. बताया जा रहा है कि इसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने कहा कि कुछ लोगों ने हालात कंट्रोल में हैं. पूरे इलाके को 9 जोन में बांटा गया है. हर जोन की जिम्मेदारी ADCP स्तर के अधिकारी को दी गई. संवेदनशील जगहों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है. वीडियो के जरिए पत्थरबाजों की पहचान की जाएगी.

Delhi Bulldozer Action, कोर्ट आदेश के बाद इस पर कार्रवाई –

दिल्ली नगर निगम DC विवेक अग्रवाल ने बताया कि ये मामला काफी समय से हाई कोर्ट में चल रहा था. हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस पर कार्रवाई की गई है. यह लगभग 36,400 वर्ग फुट का क्षेत्र था. इसके आस-पास दो मंजिला दीवार थी जिस पर एक मंजिला ढांचा बना हुआ था. मस्जिद के पास जितनी जमीन थी वो सुरक्षित है. पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध करवाया गया था.

अन्य खबरें जानें-

ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 7-1-2026

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *