Delhi Assembly Winter Session Start:
दिल्ली विधानसभा का चार दिन का शीतकालीन सत्र सोमवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया. सत्र (Delhi Assembly Session) की शुरुआत में ही एलजी के अभिभाषण के दौरान ही विपक्ष के विधायकों ने प्रदूषण के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के कारण स्पीकर को कार्रवाई करनी पड़ी और विपक्ष के विधायकों को सदन से बाहर निकाला.
तीन आप विधायक निष्कासित-
इसमें आप विधायकों संजीव झा, कुलदीप कुमार, सोमदत्त और जरनैल सिंह को अगले 3 दिन के लिए सदन कि कार्यवाही से निष्कासित किया गया है. इसके बाद विधानसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया. आम आदमी पार्टी वायु प्रदूषण के मुद्दे पर भारतीय भाजपा सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है. इसी के चलते सदन में आप के विधायक मास्क लगाकर पहुंचे. यह शीतकालीन सत्र 8 जनवरी तक चलेगा.
Delhi Assembly Session LG; पुरानी समस्याओं का सरकार कर रही सामना-
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा, ‘विधानसभा सत्र आज से शुरू हो रहा है. मुझे बहुत खुशी है कि सरकार ने पिछले 10 महीनों में दिल्ली में बहुत काम किया है. कई पुरानी समस्याएं हैं जिनका सरकार सामना कर रही है. मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में नतीजे दिखेंगे. दिल्ली में प्रदूषण की समस्या है, यमुना नदी की सफाई की समस्या है. सड़कों की समस्या है जिन्हें लंबे समय तक नज़रअंदाज़ किया गया था. इन सभी चीज़ों में समय लगता है. सरकार तत्परता से काम कर रही है.
सरकार एक्यूआई मॉनिटर्स को कर रही मैनिपुलेट-
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने कहा, चार महीने से दिल्ली के लोग सांस नहीं ले पा रहे. बच्चों का दम घुट रहा है. बुजुर्गों की जान जा रही है. लेकिन दिल्ली सरकार क्या कर रही है? एक्यूआई मॉनिटर्स को मैनिपुलेट कर रही है. ग्रैप सही तरीके नहीं लगा रही. आज दिल्ली वालों को सांस लेने के लिए ये मास्क पहनने पड़ रहे हैं.
अन्य खबरें जानें-
Delhi-Mumbai Expressway Accident: ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਦੇ ਉੱਡੇ ਪਰਖੱਚੇ, ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਬਚਾਈ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਜਾਨ



