ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई हो या न हुई हो लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर बीजेपी के नेता लगातार हमला बोल रहे हैं। इसी क्रम में अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है,
JNU जाने पर दीपिका पादुकोण को बीजेपी नेताओं ने घेरा
दीपिका पादुकोण पर निशाना साधते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि, ‘जिसने भी दीपिका की jnu में जाने की खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच दीपिका क्यों गईं?’ ये हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि साल 2011 में दीपिका ने कहा था कि वे कांग्रेस पार्टी को सपोर्ट करती हैं।
साक्षी महाराज ने भी लगाया है आरोप
इससे पहले भी दीपिका पादुकोण पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आरोप लगाया था कि, वह टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य हैं
दीपिका ने देश को बांटने का काम किया -अनिल विज
साथ ही JNU में दीपिका पादुकोण के जाने पर उन्हें व्यापारिक करार दिया । दीपिका पादुकोण पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि, दीपिका पादुकोण फिल्म प्रोमोशन को व्यापार बना चुकी हैं वह मेडल वापसी गैंग टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य हैं। जो देश को बांटने का काम किया करते हैं।



