ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एक तरफ जहां बॉलीवुड फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में व्यस्त था उस समय प्यार के ये दो पंछी हाथों में हाथ डाले डीनर डेट पर पहुंचे थे | जोया अख्तर के घर | फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से निकलने के बाद दीपिका अपने रणवीर सिंह के पास पहुंची |
देर रात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाथों में हाथ डाले डायरेक्टर जोया अख्तर के घर से बाहर आते नजर आए | इस पार्टी में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और निर्माता रितेश सिधवानी के साथ ही कई सेलेब्स भी आए लेकिन सभी की निगाहें दीपिका और रणवीर पर टिकी रहीं।



