ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह ने अपनी अगली फिल्म के लिए फाइनल किया है।
जानकारी अनुसार अनुष्का इस फिल्म में सरोगेट मां का किरदार निभाएगी जिसका नाम जैसमीन होगा। डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह का कहना है कि बहुत समय से वो महिला केंद्रित फिल्म बनाना चाहते थे।
इस फिल्म में एक मां और बच्चे के बीच के प्रेम को दिखाया जाएगा। फिलहाल अनुष्का अभी फिल्म परी और शाहरुख खान की फिल्म बौने में व्यस्त है औऱ फिर अनुष्का वरुण धवन के साथ सुई धागे में भी काम करेगी।


