ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- झज्जर पहुंचे रोहतक से कांग्रेस के उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा ने अर्ध सैनिक बल संगठन के कार्यक्रम में शिरकत की | इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, उनका व्यवहार और काम एक खुली किताब है |
चुनावों के दौरान वो जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रख रहे हैं | बीजेपी पर निशाना साधते हुए दीपेंद्र ने कहा कि, रोहतक में उनके किये गये विकास कार्यों का बीजेपी मुकाबला नहीं कर सकती | दीपेंद्र ने आप और जेजेपी गठबंधन पर भी निशाना साधा।

