ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसान कर्ज के कारण और पंजाब के युवक नशे के कारण मर रहे है। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिदर सिंह ने पंजाब की सत्ता हासिल करने से पहले पंजाब के किसानों से लेकर नौजवानों के साथ कुछ वादें किए थे। कैप्टन अमरिदंर सिंह ने पंजाब के किसानों के साथ वादा किया था कि पंजाब की सत्ता हासिल करने के बाद वो पंजाब के किसानों का सारा कर्जा माफ कर देंगे।
कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब के किसानों के साथ नौजवानों के साथ ये वादा किया था कि वो पंजाब के बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। इसी बीच कैप्टन अमरिंदर ने सबसे अहम वादा जो उन्होने गुटका साहिब की कसम खाकर किया था। ये वादा था नशे को पंजाब में से पूरी तरह से खत्म कर देने का था।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कसम खाकर कहा था कि सत्ता हासिल कर लेनेे के बाद वो चार हफ्ते के अंदर अंदर नशे को पंजाब में से पूरी तरह से खत्म कर देंगे। पर पंजाब सरकार को सत्ता हासिल किए हुए काफी समय हो गया ना तो पंजाब के किसानों का पूरी तरह से कर्जा माफ हुआ और ना ही पंजाब में से नशा खत्म हुआ।
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज्य में कर्ज से परेशान किसान खुदकुशी कर रहे है और पंजाब के नौजवान नशे के आदी होकर मर रहे है और पंजाब के कई नौजवान बेरोजगारी के कारण परेशान है। जिसके बाद पंजाब सरकार के सभी वादे खोखले नजर आ रहे है और उनकी कसम भी झुठी साबित हो गई है। ऐसा ही मामला मानसा से सामने आया है जहां पर एक दो किसानों ने कर्ज से परेशान हो कर आत्महत्या कर ली। बता दें कि गांव टालीया में रहते 25 साल के युवक ने कर्ज से परेशान हो कर आत्हत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि इस युवक पर 16 लाख रूपए का कर्जा था जिस कारण वो काफी परेशान चल रहा था। जिस कारण उसने कर्ज का बोझ ना सहन कर सकने के कारण मौत को गले लगा लिया। वहीं दूसरी तरफ मानसा के ही गांव बछुआणा के रहने वाले 50 साल के किसान ने आत्महत्या कर ली। इस किसान पर 25 लाख रूपए का कर्जा था जिस कारण वो काफी परेशान चल रहा था इसी परेशानी के चलते उसने आत्हत्या कर ली। अब बात करें नौजवानों की तो पंजाब का नौजवान बेरोजगार है और बेरोजगारी के चलते वो नशे की दलदल में धस रहा है। पंजाब में काफी दिनों से नशे के कारण नौजवान मर रहे है। नशे की लत के कारण पंजाब का भविष्य पर खतरा बना हुआ है। पंजाब सरकार ने ना तो किसानों का कर्जा माफ किया और ना ही पंजाब के युवकों को रोजगार दिया और ना ही पंजाब में बीमारी की तरह फैल रहे नशे को खत्म किया।




