ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अकसर लोगों की जिंदगी में उतार चढ़ाव आते हैं | कभी किसी को बहुत खुशी मिलती है तो कभी किसी को दुख | लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं कि कोई अपनी परेशानियों से तंग आकर खुदकुशी कर ले | जी हां लेकिन गुरुग्राम से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां लोगों सोचने पर मजबूर है कि एक शख्स ने खुदकुशी की है या फिर किसी ने उसकी हत्या की है | जी हां मामला दिल्ली से सटे साईबर सिटी गुरुग्राम के सोहना रोड़ पर बनी पार्क व्यू सोसाइटी की है जहां बिल्डिगं के नौंवे फ्लोर से संदिग्ध हालात में नीचे गिरने से एक बिजनैसमैन की दर्दनाक मौत हो गई | मृतक बिजनेसमैन की पहचान सोनीपत निवासी नरेश हसीजा के रुप में हुई है जिसकी उम्र लगभग 47 साल बताई जा रही है | जब सोसाइटी के नीचे सिक्योरिटी गार्ड्स ने नरेश हसीजा को लहुलुहान हालत में पड़े हुए देखा तो वो डर गए और उसके परिजनों को तुरंत इसकी सूचना दी जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक नरेश की मौत हो चुकी थी | बता दें कि मृतक नरेश हसीजा का दिल्ली में ट्रेडिंग का काम है जबकि गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में आइसक्रीम का बिजनेस है | मृतक के परिजनों का कहना है कि नरेश किसी भी बात से परेशान नहीं था जिससे उसे खुदकुशी करनी पड़े परिजनों का ये भी कहना है कि वो बिती रात एक साथ मिलकर उन्होंने एक फिल्म भी देखी थी तब भी वो काफी खुश था | अब उसके अचानक इस तरह से मौत होने पर परिजनों को भी गहरा सदमा लगा है |
मामले में लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी पुलिस भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जहां पुलिस को भी शक हुआ की मृतक ने खुदकुशी की है जिसके चलते पुलिस ने शव की तलाशी ली लेकिन उन्हें सुसाइड नोट नहीं मिला और ना शव के आसपास कुछ ऐसा मिला जिससे उन्हें पताचल सके उसने खुदकुशी की है | परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस के मन में भी ये सवाल बार बार उठ रहे हैं कि अगर कोई शख्स अपनी जिंदगी से परेशान नहीं था बिति रात तक अपने परिजनों के साथ खुशी खुशी था तो फिर अचानक सुबह होते ही वो कैसे खुद की जिंदगी को ख्तम करने की सोच सकता है | इस मामले को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है | परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है | हालाकि मामला अब तक खुदकुशी का ही लग रहा है | फिर भी पुलिस इसे किसी और एंगल से भी जांच कर रही है |
फिलहाल किसी की भी जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं रहती उतार चढ़ाव आना लाजमी है लेकिन खुदकुशी करना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है | अब इस मामले में खुलासा होना बाकी है कि ये खुदकुशी है या फिर कोई रंजिश |
Watch Video
https://youtu.be/Zh20uTG2C_c
