ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पुलिस के लाख दावों के बाद भी रेवाड़ी में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामले में रेवाड़ी के बुडाना गांव के समीप तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। सांपली निवासी सुबे सिंह ने बताया कि उनका 20 साल के भतीजा हेमराज खरखड़ा के सरकारी कॉलेज से बीएस की पढ़ाई कर रहा था।
वो अपने दोस्त की बाइक लेकर सुनारिया गांव में अपनी बहन से मिलने गया था। बहन से मिलने के बाद वो बाइक पर कॉलेज लौट रहा था। रास्ते में बुडाना गांव के समीप हरियाणा रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी गिरिराज ने बताया कि हेमंत तीन बहनों का इकलौता भाई था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर आरोपी बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
