ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अभी तक कर्ज से परेशान किसान खुदकुशी कर रहे थे, लेकिन अब वहीं किसान तस्कर भी बनने लगे है। कर्ज न चुका पाने की स्थिति में किसानों ने अब तस्करी का रास्ता अपनाना शुरू कर दिया है। फतेहाबाद के रतिया में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले ट्रैक्टर-ट्राली से पकड़े गए 9 क्विंटल 72 किलोग्राम चूरा पोस्त के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मामले में चूरा पोस्त तस्करी के आरोप में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई जानकारियां दी है। पकड़े गए एक आरोपी ने बताया कि वो पटवारी भर्ती हुआ था, लेकिन सरकार ने छटनी करके उसे नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद वो किसान का काम करने लगा, जिसमें उस पर काफी कर्ज हो गया। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए ही उसने नशा तस्करी का रास्ता अपनाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले रतिया पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली में से चूरा पोस्त बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। उसमें ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामले में 2 लोगों को अब गिरफ्तार किया गया है।
कर्ज ने किसान को बना दिया नशा तस्कर
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अभी तक कर्ज से परेशान किसान खुदकुशी कर रहे थे, लेकिन अब वहीं किसान तस्कर भी बनने लगे है। कर्ज न…
