ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- नशे के खिलाफ जंग लड़ने का दंभ भरने वाली सरकार के इस दावे पर उसके अपने अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं और पलीता लगाने वाले जब खुद जिले के डीसी हों तो फिर सवाल तो उठता ही है कि, आखिर सरकार और उसका सरकारी अमला कर क्या रहा है ? दरअसल फतेहाबाद के ढिंगसरा गांव से कुछ ग्रामीण नशे के मुद्दे को लेकर डीसी धीरेंद्र खड़गता के पास पहुंचे |
ग्रामीण संत गोपलदास के नेतृत्व में 3 महीने की बच्ची को गोद में उठाकर लाए हुए थे, जिसके पिता की नशे के कारण मौत हो गई | लेकिन जब ग्रामीण अपने गांव में नशे की समस्या को लेकर डीसी से कार्रवाई की मांग करने लग पड़े तो डीसी ने इसे ग्रामीणों का ड्रामा बता दिया | बच्ची को गोद में लेकर आए ग्रामीणों को डीसी ने वहां से चले जाने को कहते हुए कहा कि, वो अपना ये ड्रामा बंद कर दें | डीसी के इस तरह के रवैये को लेकर ग्रामीणों में अब रोष पाया जा रहा है |
Watch Video
