Kurukshetra Burglary:
कुरुक्षेत्र के सेक्टर 7 के रहने वाले एक रिटायर्ड सीएमओ के घर पर चोरों ने दिनदहाड़े घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से लगभग 10 तोले सोना सहित ₹10000 की नगदी चोरी कर ली है। पीड़ित डॉक्टर जगमाल ने जानकारी देते हुए कहा कि वह कुरुक्षेत्र सेक्टर 7 में मकान नंबर 642 में अपनी पत्नी के साथ रहता है।
घर पर मौजूद नहीं थे उनके पड़ोसी ने उनको फोन पर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। जिसके बाद वह घर पहुंचे और घर पर आकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर चेक किया तो पता चला कि घर से 2 सोने की चैन जो लगभग 8 से 10 तोला थी और ₹10000 नगदी घर से चोरी हुई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
अन्य ख़बरें जानें-
Chandigarh Missing: चंडीगढ़ से 17 वर्षीय युवती स्वीटी लापता
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



