गैंगस्टरां ते वार का 87वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 546 स्थानों पर छापेमारी; 253 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 17 अप्रैल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 87वें दिन पंजाब पुलिस ने…

चंडीगढ़, 17 अप्रैल:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए निर्णायक ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 87वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 546 स्थानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरां ते वार” – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है, जो 20 जनवरी, 2026 को पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शुरू की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

87वें दिन, पुलिस टीमों ने दो हथियारों सहित 253 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियां 21,905 हो गईं।

इसके अलावा 88 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 135 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 3 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान “युद्ध नशेयां के विरुद्ध” को 412वें दिन भी जारी रखते हुए आज 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 4.1 किलो हेरोइन, 5 किलो गांजा, 2 किलो भूक्की, 3046 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11,150 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इससे केवल 412 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 59,304 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 49 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।

अन्य ख़बरें जानें-

महिला आरक्षण को हमारा पूरा समर्थन, लेकिन केंद्र द्वारा यह सिर्फ चुनावी ड्रामा रचा जा रहा है: मीत हेयर

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *