गैंगस्टरां ते वार का 284वां दिन: पंजाब पुलिस ने 475 स्थानों पर की छापेमारी; 152 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 31 अक्टूबरः राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 284वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों…

punjab police

चंडीगढ़, 31 अक्टूबरः राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 284वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 475 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 284वें दिन पुलिस टीमों ने पांच हथियारों सहित 152 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या बढ़कर 81,837 हो गई है।

इसके अतिरिक्त, 158 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस कार्रवाई के दौरान 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

आम लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ 609वें दिन भी जारी रखा। इस दौरान 139 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम अफीम, 680 नशीली गोलियां और 13,400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इसके साथ ही, पिछले 609 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 89,774 हो गई है। नशामुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 39 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *