गैंगस्टरों ते वार का 144वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 519 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 13 जून: राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 144वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों…

चंडीगढ़, 13 जून:

राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 144वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे प्रदेश में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 519 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई एक निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

144वें दिन पुलिस टीमों ने छह हथियारों सहित 249 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 36,630 हो गई है।

इसके अतिरिक्त 101 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 9 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 7 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया।

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 469वें दिन भी जारी रखते हुए आज 109 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 356 ग्राम हेरोइन, 11 किलोग्राम भुक्की, 713 नशीली गोलियां और 19,470 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 469 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 68,115 हो गई है।
नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 10 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने तथा पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित किया है।

अन्य ख़बरें जानें-

DAY 144 OF GANGSTRAN TE VAAR: PUNJAB POLICE CONDUCTS 519 RAIDS; 249 HELD

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *