गैंगस्टरों ते वार का 142वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 593 स्थानों पर छापेमारी; 360 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 11 जून: राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 142वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों…

गैंगस्टरों ते वार का 142वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 593 स्थानों पर छापेमारी; 360 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 11 जून:

राज्य में चल रहे निर्णायक अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 142वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 593 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक लड़ाई है, जिसे 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

142वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 360 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 36,023 हो गई है।

इसके अलावा 113 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 4 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 6 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

लोग, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी दे सकते हैं।

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 467वें दिन भी जारी रखते हुए आज 104 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 3 किलोग्राम भुक्की, 257 नशीली गोलियां और 6250 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 467 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 67,833 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 28 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए राजी किया।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Seeks Special Category Status & Special Package for Border Areas from Centre: CM Bhagwant Singh Mann

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *