Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय और नगर निगमों के चुनाव की तारिख का एलान, आचार संहिता लागू

Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का एलान कर दिया है। प्रदेश के 51 नगर निकायों में चुनाव…

Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय और नगर निगमों के चुनाव की तारिख का एलान, आचार संहिता लागू

Himachal Election:

हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का एलान कर दिया है। प्रदेश के 51 नगर निकायों में चुनाव 17 मई 2026 को होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने मंगलवार को चार नगर निगम (सोलन, मंडी, धर्मशाला व पालमपुर) समेत 47 नगर पंचायत और नगर परिषदों में इलेक्शन की तारीखों का एलान कर दिया है। इसी के साथ शहरी निकायों में आचार संहिता लागू हो गई है।

17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान

नामांकन पत्र 29 व 30 अप्रैल और 2 मई (दोपहर 3 बजे तक) भरे जाएंगे। जांच 4 मई को, नामांकन वापस 6 मई (सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक) तक ले सकते है। मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन 29 अप्रैल को करना होगा, 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय और नगर निगमों के चुनाव की तारिख का एलान, आचार संहिता लागू
Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय और नगर निगमों के चुनाव की तारिख का एलान

नगर पंचायत और नगर परिषद में उसी दिन मतगणना होगी, जबकि चार नगर निगम की मतगणना 31 मई को की जाएगी। पंचायतीराज संस्थाओं के लिए 27 अप्रैल को वोटर लिस्ट फाइनल होगी। इसके बाद ही पंचायतीराज संस्थाओं के लिए चुनाव की घोषणा होगी। अभी सिर्फ शहरी निकायों की चुनावों की होगी घोषणा की गई। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

धर्मशाला, पालमपुर, सोलन और मंडी में नगर निगम के और 3600 पंचायतों में छोटी सरकार का चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने 51 शहरी निकायों के चुनावों का एलान कर दिया है। इस दौरान 4 नगर निगम, 25 नगर परिषद में चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने शिमला में प्रेस वार्ता में बताया कि नगर निगम के अलावा 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। इनमें पुरुष 1.80,963 मतदाता और महिला 179882 मतदान का प्रयोग करेंगे। 18 वर्ष वाले 1808 मतदाता हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। कोई भी मतदाता सारथी ऐप में भी अपना और परिवार का नाम देख सकता है।

अन्य ख़बरें जानें-

Lawrence of Punjab Controversy : पंजाब में “लॉरेंस ऑफ पंजाब” डॉक्यूसीरीज पर बावाल

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *