ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर के कांगड़ा कालोनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि लाखों का सामान जल कर राख हो गया। जिस समय आग लगी उस समय घर का मालिक कही बाहर था।
आनन फानन में इलाका वासियों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। घटना की सूचना इलाका निवासियों ने दमकल विभाग को दी।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि घर के ऊपरी हिस्से में इलेक्ट्रॉनिक के समान का गोदाम था और ये आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी जिस कारण लाखों का सामना जल कर राख हो गया।



