ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम आदमी को एक और बहुत बड़ा झटका लगा है। बता दे कि आम आदमी पार्टी के नेता राणा हंसराज ने पार्टी को छोड़ शिरोमणी अकाली दल में शामिल हो गए है।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के नेता राणा हंसराज जो कि आदमपुर हल्के से एम एल ए के चुनाव लड़ चुके हैं। वो अकाली दल में शामिल हो गए। इससे पहले जालंधर कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके आप नेता HS वालिया ने भी अकाली दल का हाथ थाम लिया था।
इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी के नेता और कांग्रेस की टिकट पर 2 बार शाहकोट विधानसभा हल्के से चुनाव लड़ चुके कर्नल सी.डी. सिंह कम्बोज भी बीते दिन अकाली दल में शामिल हो गए थे।


