ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक स्कूली बस के गहरी खाई में गिर जाने के कारण भयानक हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार शिमला के लोअर खलीनी इलाके में स्कूली बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिस कारण इस हादसे के कारण बस चालक समेत 2 की मौत हो गई। वहीं इस भयानक हादसे का कारण तंग सड़क बताया जा रहा है।
जी हां बस चालक स्कूली बच्चों से भरी हुई बस को तंग सड़क से निकालने की कोशिश कर रहा था कि अचानक ही बस का टायर सड़क के बाहर निकल गया और बस गहरी खाई में गिर गई।
इतना ही नहीं बस के किनारे रेलिंग भी नहीं थी। वही इस भयानक हादसे के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बता दें कि गुस्साए लोगों ने सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशों को तोड़ा। इसके अलावा शिमला में लोगों ने शिक्षा मंत्री के घर का घेराव किया।



