ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्धघाटन के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला, पीएम पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके जनता का रोजगार छीन लिया और अब मोदी सरकार भाई को भाई से लड़ा रही है, ऐसे देश का विकास नहीं हो सकता।
आदिवासियों के साथ किया नृत्य
वहीं राहुल गांधी ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्धघाटन करने के बाद आदिवासियों के साथ नृत्य भी किया,इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आदिवासी आए हैं, आप लोग अपनी संस्कृति और कला का प्रदर्शन करेंगे अनेकता में एकता दिखेगी और पता चलेगा कि अनेकता से ही एकता बनती है।

