ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या, जांच के दौरान बरामद हुआ..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-3 इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी को यह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-3 इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी को यह कहकर घर से गया था कि वह जल्द ही लौटेगा। लेकिन रात को 11:30 बजे पत्नी को एक फोन आता है की उसके पति का किसी के साथ झगड़ा हो गया है और उसको गंभीर चोटें आई हैं  जिसके बाद  निजी अस्पताल में कक्ष को भर्ती कराया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई।

डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *